फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman hit by bike, dies during treatment

Hapur News: महिला को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman hit by bike, dies during treatment
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव चितौली स्थित मंदिर के सामने पूजा अर्चना करने जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला महेशपुरी निवासी नारायण सिंह ने बताया कि आठ जून को सुबह करीब नौ बजे उसकी मामी लीलावती (62) निवासी मोहल्ला आर्दशनगर कालोनी घर से गांव चितौली स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही थी। जैसे ही उसकी मामी मंदिर के पास पहुंची तो तेज रफ्तार बाइक ने उनमें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उन्हें नगर के गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। नौ जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक चालक की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed