{"_id":"6ab0f3bca5dfb9e29c0bfcb3","slug":"family-members-reached-the-sp-office-and-staged-sit-in-protest-in-gaurav-tyagi-murder-case-in-hapur-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में गौरव हत्याकांड: बेटे की मौत पर बिलखते रहे परिजन, एसपी ऑफिस पर धरने में उठी बुलडोजर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में गौरव हत्याकांड: बेटे की मौत पर बिलखते रहे परिजन, एसपी ऑफिस पर धरने में उठी बुलडोजर कार्रवाई की मांग
Mon, 21 Sep 2026 02:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:37 PM IST
सार
हापुड़ के मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी हत्याकांड को लेकर सोमवार को परिजनों ने एसपी कार्यालय पर धरना दिया। परिजन और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की।
विज्ञापन
धरने पर बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी की हत्या के मामले में सोमवार को परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। उनके साथ समाज के लोग और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की और इस दौरान जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
धरने के दौरान गौरव के परिजन बिलख-बिलखकर रोते रहे और बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई। मृतक की मां और पिता ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। बता दें कि 18 अगस्त को गांव के ही कुछ लोगों ने गौरव त्यागी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।
विज्ञापन