फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Winter continues.

सर्दी का सितम जारी, अभी और गिरेगा पारा

Fri, 13 Jan 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 13 Jan 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
Winter continues.
अभी और गिरेगा पारा - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। शुक्रवार को जनपद का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फीली हवाओं के चलते धूप की रंगत भी फीकी रही। लोगों को दिन भर अलाव या हीटर का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरेगा और ठंड और बढ़ेगी। कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल हैं। शुक्रवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा। सुबह से ही पाले की सफेद परत जमीन पर बिछी रही।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार तीन और चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। आलू किसान पाले से परेशान हैं। वहीं, गेहूं के किसान इस ठंड से उत्साहित हैं। दरअसल, ऐसी ठंड गेहूं की फसल में बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ मनोज आत्रे ने बताया कि अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान तीन और चार डिग्री के बीच बना रहेगा। सर्द हवाएं भी इसी तरह जारी रहेेंगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed