फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People surrounded convoy of MP Atul Garg and MLA Dharmesh Tomar slogans of Down BJP raised

लोगों ने सांसद-विधायक के काफिले को घेरा: लगे भाजपा मुर्दाबाद के नारे, शीशे चढ़ाकर निकलने नेता; देखें वीडियो

Sat, 10 Oct 2026 10:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना Published by: विकास कुमार Updated Sat, 10 Oct 2026 10:00 PM IST
सार

आंदोलनकारियों ने विधायक धर्मेश तोमर पर आरोप लगाया कि दो-तीन दिन पहले पिलखुवा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
People surrounded convoy of MP Atul Garg and MLA Dharmesh Tomar slogans of Down BJP raised
विरोध होता देख वापस लौटे भाजपा सांसद और विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना तहसील गेट के सामने शनिवार दोपहर नस्ल बचाओ आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद अतुल गर्ग और विधायक  धर्मेश तोमर के काफिले को रोककर जमकर हंगामा किया। दोनों जनप्रतिनिधि क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने भाजपा मुर्दाबाद और सांसद-विधायक वापस जाओ के नारे लगाए। विरोध के बीच जनप्रतिनिधियों को वाहन के शीशे चढ़ाकर वहां से निकलना पड़ा।

विज्ञापन


Trending Videos

14 दिन से चल रहा आंदोलन
आंदोलनकारियों ने विधायक धर्मेश तोमर पर आरोप लगाया कि दो-तीन दिन पहले पिलखुवा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। आंदोलन प्रभारी युद्धि राणा ने कहा कि यूजीसी के फैसले पर पुनर्विचार, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण में सुधार की मांगों को लेकर धौलाना तहसील में 14 दिन से आंदोलन चल रहा है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले भाजपा विधायक धर्मेश तोमर?
आकाश सिसोदिया ने कहा कि साठा-चौरासी क्षेत्र में भाजपा का व्यापक जनाधार होने के बावजूद समर्थकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार से लोगों में नाराजगी है। ऐसे जनप्रतिनिधियों का जनता विरोध करेगी। बता दें कि शनिवार को सांसद अतुल गर्ग व विधायक धर्मेश तोमर दोनों क्षेत्र के गांव सौलाना में किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं थे। आंदोलनकारियों को सूचना मिलने पर तहसील गांव गेट पर वाहनों को रोक कर प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि बेवजह आरोप-प्रत्यारोप लगाने के लिए हर कोई स्वतंत्र है, विरोध करना सबका मौलिक अधिकार है, लेकिन बिना वजह इस तरह का कृत्य करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed