{"_id":"6aa43c1027109deb4e00fce9","slug":"whenever-elections-are-held-in-the-state-it-will-make-no-difference-to-the-bjp-government-suresh-khanna-hapur-news-c-135-1-hpr1005-148204-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कभी भी चुनाव हों, भाजपा सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा : सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कभी भी चुनाव हों, भाजपा सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा : सुरेश खन्ना
विज्ञापन
सदर विधायक के आवास पर पहुंचे वित्त कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना।स्रोत: भाजपा
हापुड़। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का शुक्रवार को नगर में स्वागत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और मोहल्ला कलक्टर गंज स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में माथा टेकर पूजा की।
सबसे पहले सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस और इसके बाद मीनाक्षी रोड पर विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में चुनाव कभी भी हों, भाजपा इसके लिए तैयार है। चुनाव की तारीख को लेकर पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रदेश सरकार के कार्यों से जनता खुश है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है। इसलिए लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को पहुंचाने में जुटे हैं। सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के चलते प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। आज प्रदेश सरकार का प्रयास निवेश बढ़ाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। यूपी सिडको के चेयरमैन वाईपी सिंह ने कहा कि सभी वर्गों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष विभू बंसल, निशांत सिसोदिया, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, पुनीत गोयल, मालती भारती, सुनील वर्मा, सभासद आदित्य सूद और उदय कंसल आदि मौजूद रहे।