{"_id":"6aa43c688d0ada1b070ef0cb","slug":"super-aadhaar-center-launched-at-the-post-office-services-to-be-provided-across-three-counters-hapur-news-c-135-1-hpr1003-148171-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डाकघर में सुपर आधार सेंटर का शुभारंभ, तीन काउंटर पर होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डाकघर में सुपर आधार सेंटर का शुभारंभ, तीन काउंटर पर होगा समाधान
विज्ञापन
डाकघर में खुले आधार काउंटर पर अपना आधार कार्ड सही कराते लोग। संवाद
हापुड़। आधार कार्ड से संबंधित कार्य के लिए परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में सुपर आधार सेंटर प्रारंभ हो गया है। यहां तीन काउंटर पर नए आधार कार्ड बनाने से लेकर आधार संशोधन तक के कार्य किए जाएंगे।
सुपर आधार सेंटर निदेशक डाक सेवाएं गाजियाबाद अभिषेक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि आधार विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में आधार से संबंधित सेवाओं को बेहतर और सुगम बनाने के लिए डाकघरों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। डाकघर परिसर में सुपर आधार सेंटर में तीन काउंटरों पर आधार से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
पूर्व में डाकघर में दो आधार कार्ड सेंटर थे। इनमें से एक काफी समय से बंद था। ऐसे में लोगों को आधार कार्ड संबंधित कार्य के लिए महीनों तक का इंतजार करना पड़ रहा था। सुपर आधार सेंटर शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर पोस्ट मास्टर महेश चंद्र, विशाल कुमार, जितेंद्र शर्मा, जमुनादास, सुभाष चंद्र, राकेश गुप्ता, शशि बाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोदीनगर रोड पर आधार सेवा केंद्र-
आधार कार्ड संबंधित कार्य के लिए पूर्व में लोगों को डाकघर पर ही निर्भर होना पड़ता था लेकिन चार माह पूर्व मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर के निकट भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की है। यहां पर सात आधार काउंटर बनाए गए हैं। यहां नए आधार कार्ड बनाने और बायोमीट्रिक अपडेट से लेकर संशोधन तक का कार्य किया जाता है। यहां पर प्रतिदिन करीब 300 आवेदकों की समस्या का समाधान किया जा सकता है।