{"_id":"6873f1ad9d6eaf4357036c37","slug":"voter-list-will-be-revised-from-18th-for-three-tier-panchayat-elections-hapur-news-c-135-1-hpr1005-127302-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 18 से मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 18 से मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण
विज्ञापन
हापुड़ ब्लॉक। संवाद
हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 18 जुलाई से सभी 273 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो जाएगा। यह काम 15 जनवरी 2026 तक निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन तक चलेगा। वर्ष 2021 में इन ग्राम पंचायतों में 747567 मतदाता थे। वहीं, मतदाता बनने के लिए 14 अगस्त से 22 सितंबर तक आवेदन होंगे।
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर समय सारिणी जारी की है। इस दौरान वृहद पुनरीक्षण का कार्य होगा। इसमें 18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आंवटन व स्टेशनरी का वितरण होगा। 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे।
14 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 23 से 29 सितंबर तक प्राप्त आवेदनों की घर-घर जाकर जांच, 30 सितंबर से छह अक्टूबर तक संशोधन एवं विलोपन के काम होंगे। 25 नवंबर से चार दिसंबर तक निर्वाचक नामावलियों के कंप्यूटीकरण के बाद मतदान केंद्र व स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग आदि कार्य होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, छह से 12 दिसंबर तक प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण और दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। 13 से 19 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण आदि होगा। 15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन होगा। वर्ष 2021 में जिले के चार ब्लॉक में 428 मतदान केंद्र और 1235 मतदान स्थल थे। जिले में 747567 मतदाता, 454 बीएलओ और 89 पर्यवेक्षक थे।
-- --
Iत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने समय सारिणी जारी की दी है। तय समय सारिणी के अनुसार लोग चुनाव से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी आदि कर सकते हैं। - अभिषेक पांडेय, डीएमI