फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villagers stopped of underpasses.

ग्रामीणों ने अंडरपास का निर्माण कार्य रोका

Mon, 30 May 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 30 May 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped of underpasses.
अंडरपास का निर्माण कार्य रोका - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर फाटक संख्या-43 सी पर दादरी गांव के पास बन रहे अंडरपास को लेकर विरोध थम नहीं रहा है। सोमवार को चार गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर अंडरपास का निर्माण कार्य रुकवा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देकर इससे होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। साथ ही समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। मालूम हो कि ग्रामीण इसके पहले भी विरोध प्रदर्शन कर एतराज जता चुके हैं।
विज्ञापन


इन दिनों मेरठ-खुर्जा रेलवे फाटकों को बंद कर अंडरपास बनाने का काम युद्धस्तर पर हो रहा है। गांव दादरी के पास से रेलवे लाइन के फाटक संख्या-43 सी पर भी रेलवे की निर्माण विंग ने अंडर पास बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अंडरपास का गांव दादरी, अहमदनगर, जोगीपुरा और दस्तोई के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। सोमवार को निर्माण कार्य शुरू ही हुआ था, तभी चारों गांवों के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और निर्माण कार्य रुकवा दिया।

इसके बाद ग्रामीण दादरी के प्रधान अमरदीप सिंह और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मगन प्रकाश त्यागी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव को जाने वाला यह रास्ता चार गांवों का मुख्य मार्ग है।

गांव दादरी में दो गन्ना मिलों के क्रय केंद्र बने हुए हैं, जिससे गन्ना ढुलाई में काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों को भूसा लदा ट्रैक्टर के अलावा घोड़ा-तांगा और अन्य छोटे वाहनों को लाने व ले जाने में दिक्कत झेलनी पड़ेगी।


ग्रामीणों ने ज्ञापन में समस्या के समाधान की मांग की है। इस मौके पर यशपाल सिंह, प्रेमप्रकाश, सतवीर सिंह, अनुज त्यागी, महीपाल सिंह, सुरेंद्र त्यागी, जगपाल सिंह, राजकुमार, सतीश कुमार व महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed