फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Village Development Officer arrested while accepting a bribe of five thousand rupees

Hapur News: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Village Development Officer arrested while accepting a bribe of five thousand rupees
थाना हापुड़ कोतवाली में खड़ा रिश्वत लेने वाला ग्राम विकास अधिकारी आधी बाजू की सफेद शर्ट पहने। स्
हापुड़। परिवार रजिस्टर की नकल देने के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी ने एक युवक से पांच हजार रुपये के रिश्वत ले ली। इस दौरान मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार की दोपहर अधिकारी को रंगेहाथों ब्लॉक परिसर से दबोच लिया। पिछले एक माह से अधिकारी युवक से परिवार रजिस्टर की नकल देने के लिए रुपयों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी शिकायतकर्ता सलमान राणा ने बताया कि उनकी बहन रुखसाना का निकाह भोजपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ है। एसआईआर प्रक्रिया में वोट बनवाने के लिए उनकी बहन को परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता थी। इसलिए वह एक माह से ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी से परिवार रजिस्टर की नकल देने के लिए कहता आ रहा था। आरोप है कि अधिकारी पिछले एक माह से उससे लगातार पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। रुपये न देने पर वह लगातार नकल न देने के लिए कुछ-न-कुछ बहाना बनाता आ रहा था।
विज्ञापन

परेशान होकर उन्होंने 30 अक्तूबर को मेरठ एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर करप्शन टीम ने मंगलवार को अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को सलमान रिश्वत के पांच हजार रुपये लेकर ब्लॉक में सुशील खारी के पास पहुंचा। इस दौरान करप्शन टीम भी ब्लॉक परिसर में आसपास मौजूद रही। सलमान ने रिश्वत के पांच हजार रुपये जैसे ही अधिकारी सुशील को दिए, वैसे ही टीम ने आरोपी को रुपये लेते हुए रंगेहाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद करप्शन टीम आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। यहां पहुंचने पर पुलिस व करप्शन टीम ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण भी कराया। सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गई है। आरोपी को मेडिकल भी कराया गया है। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर मेरठ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed