फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vandey bharat stopage

Hapur News: 27 अगस्त से हापुड़ स्टेशन पर होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव

Tue, 22 Jul 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Jul 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
vandey bharat stopage
हापुड़। रेल यात्रियों की मांग पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। 27 अगस्त से दो मिनट के लिए ट्रेन स्टेशन पर रुकेगी। हालांकि 27 जुलाई को सांसद अरुण गोविल और रेलवे के अधिकारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 27 जुलाई को सुबह 7:08 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 7:10 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसमें मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल के साथ जिले के भाजपा नेता और रेलवे अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 27 अगस्त से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का रोजाना दो मिनट का ठहराव होगा। अगस्त में ही ट्रेन का विस्तार लखनऊ से वाराणसी तक कर दिया जाएगा। ट्रेन का ठहराव मिलने के बाद शहर के साथ ही आसपास क्षेत्र के लोगों को लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी तक जाने में राहत मिलेगी। वाराणसी से वापसी में यह ट्रेन रात्रि 8:58 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद मेरठ के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को डीआरएम राजकुमार सिंह ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह, सीएमआई रोहित गुप्ता, कार्य निरीक्षक वीके त्यागी, आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव, जितेंद्र मीणा, आरपीएफ उपनिरीक्षक अनिल तेवतिया, अंजनेश कुमार, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed