फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two smugglers arrest

Hapur News: 15 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 03 Jul 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
two smugglers arrest
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान एक कार से करीब 15 लाख रुपये कीमत का 100 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मंगलवार की रात को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान गढ़-मेरठ मार्ग पर एक कार में दो तस्करों द्वारा गांजा लेकर आने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने गांव दौताई के निकट वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो पुलिस को देखकर चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए कार को रूकवा लिया। तलाशी लेने पर कार से 100 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम बोबी निवासी गांव मोहम्मदपुर थाना दौराला जनपद मेरठ और जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार के गांव दत्तियाना निवासी अनुज उर्फ भोला बताया है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी तस्करी समेत अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज हुए हैं। जो उड़ीसा से गांजा लाकर उप्र के अलग-अलग जनपदों में बेचने का काम करते हैं। गांजा समेत कार को कब्जे में लेकर तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed