फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two parties clashed in a dispute, several rounds of bullets were fired

Hapur News: आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, कई राउंड चली गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in a dispute, several rounds of bullets were fired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबूगढ़। गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया के पैतृक गांव नूरपुर में आपसी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात गांव नूरपुर से सूचना मिली थी कि गांव नूरपुर में देवेश व हितेश पुत्रगण चमन, प्रिंस, तरुण का सौरभ पुत्र संजय के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व तमंचे लेकर आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई और गांव में अफरातफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक गांव में जमकर दोनों पक्षों ने उत्पात मचाया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि झगड़े का कारण पता किया गया तो पता चला कि एक पक्ष की महिला दूसरे पक्ष के युवक से चोरी छिपे बात करती थी। जिसे लेकर दोनों पक्षो में पहले कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मौके पर फिलहाल शांति व्यस्था बहाल है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed