{"_id":"66897825dae4a8330b03da3b","slug":"two-auto-accident-on-highway-hapur-news-c-306-1-gha1001-107956-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो ऑटो की भिड़ंत में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो ऑटो की भिड़ंत में चार लोग घायल
Sat, 06 Jul 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक ऑटो चालक सवारी भरकर ब्रजघाट की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दूसरा ऑटो चालक ब्रजघाट जा रहा था। अल्लाबख्शपुर-मीरा रेती मार्ग पर अनियंत्रित होकर दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मोहल्ला मीरा रेती निवासी हरीश और प्रमोद समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
मिनी ट्रक से टकराई कार
सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखेड़ा के निकट मुरादाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार शिवम द्विवेदी और विजय निवासी लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।