फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two accused of kidnapping and rape of minor arrested

Hapur News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two accused of kidnapping and rape of minor arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना हाफिजपुर के एक गांव में नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि 27 नवंबर को क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत पीडि़त ने थाने पर की थी। जांच में पता चला कि थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी दिलशाद व तालिब नाबालिग को अगवा कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद से पुलिस नाबालिग व आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि दोनों आरोपियोंं ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई हैं। रविवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed