फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   train run from change route

Hapur News: गोंडा रेल हादसे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
train run from change route
हापुड़। गोंडा में हुए रेल हादसे के बाद शुक्रवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। गरीब रथ एक्सप्रेस को गोरखुवर व गोंडा के बीच बदले मार्ग से चलाया गया। वहीं रक्सौल सत्याग्रह, अवध असम, चंपारण सत्याग्रह सहित कई ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


गोंडा के मोतीगंज से झिलाही बाजार रेलवे स्टेशन के बीच डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए थे। जिसके कारण पिछले दो दिन से रेेल यातायात प्रभावित है। बृहस्पतिवार को हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन बदले मार्ग से किया गया था। शुक्रवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहने के कारण सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का संचालन गोरखपुर से गोंडा के बीच बदले मार्ग से किया गया, जिससे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


वहीं रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट, डिबरुगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस छह घंटे, बापूधाम मोतिहारी जंक्शन से चलकर आनंद विहार जाने वाली चंपारण सत्याग्रह चार घंटे, कामाख्या जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन तीन घंटे 30 मिनट की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि रेल हादसे के बाद बदले मार्ग से ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कराकर ट्रेनों का संचालन सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed