फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tractor tiranga yatra

Hapur News: तिरंगा यात्रा में गूंजा जय जवान जय किसान का नारा

Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
tractor tiranga yatra
गढ़मुक्तेश्वर। गणतंत्र दिवस पर भाकियू टिकैत ने युवा मंडलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं, गढ़ नगर में जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के तत्वाधान में यात्रा निकाली गई। इस दौरान जय जवान जय किसान का नारा गूंज उठा।
विज्ञापन


डहरा कुटी से यात्रा स्याना रोड होते हुए गढ़ के आंबेडकर चौपला पहुंची, जहां से शहीद पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। शहीद पार्क पर कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में रैली स्याना रोड स्थित कैंप कार्यालय से शुरू हुई। आंबेडकर गेट के सामने से होकर शहीद पार्क, पुरानी दिल्ली रोड से होकर जवाहर गंज मंडी, मेरठ रोड से होकर नक्का कुआं रोड पर पहुंची। जहां से गंगा मंदिर रोड, मीरा रेती होते हुए तहसील रोड से होकर आंबेडकर गेट पर पहुंचकर संपन्न हुई। मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी ने कहा कि आजादी के लिए अपनी जान गंवाने वाले अमर शहीदों का देश का प्रत्येक नागरिक ऋणी है। इस मौके पर सेवाराम चौहान, गय्यूर चौधरी, नरेंद्र त्यागी, फैजान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed