फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three driving school license suspended

Hapur News: जिले के तीन ड्राइविंग स्कूलों की मान्यता रद्द

Thu, 07 Dec 2023 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
three driving school license suspended
हापुड़। चालकों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने वाले मोटर ड्राइविंग स्कूल शासन की गाइडलाइन का पालन करने में फेल हो रहे हैं। मानक पूरे न करने पर जिले में चार में से तीन मोटर ड्राइविंग स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई है। अब जिले में सिर्फ एक स्कूल द्वारा चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन की गाइड लाइन के अनुसार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का पता, प्रदूषण जांच केंद्र की वैधता तिथि, रजिस्टर के रख रखाव की स्थिति, व्याख्यान कक्ष, प्रोजेक्टर, सीसीटीवी कैमरे, वाहन संचालन की स्थिति, वाहन पर स्कूल का नाम, लाइसेंस संख्या, श्रेणी, वैधता तिथि, दूरभाष नंबर आदि का विवरण होना चाहिए। लेकिन स्कूल संचालक मानकों को पूरा करने में असमर्थ दिखाई दे रहे थे। शासन द्वारा पिछले वर्ष से इन स्कूलों की जांच कराई जा रही थी, जहां स्कूल के नाम पर खानापूर्ति दिखाई दे रही थी। स्कूलों में प्रशिक्षण प्रदान कराने के संसाधन भी उपलब्ध नहीं थे, जिसके बाद शासन द्वारा संचालकों को एक ओर मौका देते हुए नई गाइड लाइन जारी कर मानक पूरे करने के लिए छह माह का समय दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी संचालक मानकों पर खरा नहीं उतर सके। जिसके बाद रंभा ट्रेनिंग स्कूल, हापुड़ ट्रेनिंग स्कूल व एके चौधरी ट्रेनिगं स्कूल का नवीनीकरण नहीं हो पाया। केवल पूजा ड्राइविंग स्कूल नई गाइड लाइन का पालन करते हुए मानकों पर खरा उतरा, जिसके बाद इसके लाइसेंस का नवीनीकरण हो सका। एआरटीओ छवि सिंह का कहना है कि नई गाइड लाइन के अनुसार मानक पूरे न करने पर तीन मोटर ड्राइविंग स्कूलों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जिले में सिर्फ एक ट्रेनिंग स्कूल ही प्रशिक्षण देने के बाद चालकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed