फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sit-in protest at Dhaulana Tehsil against UGC regulations and the SC/ST Act

Hapur News: यूजीसी नियमों और एससी-एसटी कानून के विरोध में धौलाना तहसील में धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest at Dhaulana Tehsil against UGC regulations and the SC/ST Act
धौलाना तहसील में धरने पर बोलते राष्ट्रवादी प्रताप सेना अध्यक्ष ललित राणा।संवाद
धौलाना। राष्ट्रवादी प्रताप सेना और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर रविवार को साठा चौरासी क्षेत्र के लोगों ने यूजीसी के नए समानता संबंधी नियमों व एससी-एसटी अधिनियम को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए धौलाना तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित नियमों में बदलाव और अपनी मांगों पर सरकार से विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पहले से सतर्क रहा। सुबह से ही तहसील परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पीएसी के जवानों के साथ हाफिजपुर, कपूरपुर, धौलाना और पिलखुवा थानों का पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर दमकल वाहन भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के तहसील पहुंचने के दौरान पुलिस ने अनुमति को लेकर उनसे बातचीत की। इस दौरान कुछ देर तक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बातचीत होती रही। दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम कल्पना चौहान ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखने और ज्ञापन देने के लिए तहसील परिसर में आने को कहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी परिसर में एकत्र होकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रवादी प्रताप सेना के अध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि यूजीसी के वर्ष 2026 के समानता संबंधी रेगुलेशन को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध जताया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन प्रावधानों को लेकर उनकी कुछ आपत्तियां हैं और सरकार को उन पर पुनर्विचार करना चाहिए।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष युद्धि राणा ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए साठा चौरासी क्षेत्र की युवा पीढ़ी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है। आकाश राणा ने कहा कि जब तक उनकी ओर से उठाई जा रही मांगों पर सरकार विचार नहीं करती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई है। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी अधिनियम में संशोधन और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की भी मांग उठाई।
धरने के दौरान भूपेंद्र तोमर, अंशुमान ठाकुर, शक्ति राणा, शिव कुमार सिंह, केडी कलमाड़ी, विक्रांत ठाकुर, वर्षा पंडित, सुधांशु सोम, राधा ठाकुर, अभिषेक ठाकुर सनातनी, सोनू राणा और अभिषेक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। एसडीएम कल्पना चौहान समेत अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की लेकिन इसके बावजूद धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed