फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   70 cartons of illegal firecrackers seized during a check; one person arrested

Hapur News: चेकिंग के दौरान 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
70 cartons of illegal firecrackers seized during a check; one person arrested
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने पटाखों के साथ पकड़ा आरोपी। संवाद
बहादुरगढ़। पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कैंटर को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि अपराध की रोकथाम, अवैध पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बेचने और भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को थाना बहादुरगढ़ पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैंटर में अवैध पटाखे लेकर सप्लाई करने जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी गांव मामन हिमतपुर, थाना ऊसराहार, जनपद इटावा के रूप में की है। बरामदगी में करीब तीन लाख रुपये कीमत के पटाखे और घटना में प्रयुक्त कैंटर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed