{"_id":"66b78f98f46da0f5c7025a3f","slug":"threaten-to-a-boy-hapur-news-c-306-1-gha1001-108718-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिवभक्तों की सेवा करने पर दी गांव से निकालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिवभक्तों की सेवा करने पर दी गांव से निकालने की धमकी
Sat, 10 Aug 2024 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव वैठ निवासी मुस्लिम युवक ने कांवडि़यों की सेवा करने और भगवान शिव का जयघोष करने पर समाज के कुछ लोगों जान से मारने की धमकी देने और गांव छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वैठ निवासी कारी अब्दुल्ला का कहना है कि 30 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान उसने हिंदू धर्म के कुछ लोगों के साथ मिलकर जनपद बुलंदशहर के स्याना बॉर्डर पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया था। जिसमें शिवभक्तों के लिए जलपान और रुकने की व्यवस्था की गई थी। शिविर में आने वाले कांवडि़ये भगवान शिव के जयकारे लगा रहे थे, उसने भी शिवभक्तों के साथ मिलकर जयघोष कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसे देखने के बाद से गांव के ही रहने वाले करीब 20 लोग उससे रंजिश मानने लगे। जिन्होंने उसके घर पर पथराव भी किया। वहीं आरोपियों ने उसके फोटो लगे पोस्टर पर कट के निशान लगाकर गांव में जगह-जगह चस्पा कर दिए हैं। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गांव को छोड़कर जाने का भी दबाव बना रहे हैं। जिसके चलते वह और उसका परिवार भयभीत है।
कोट -
मामला जनपद बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में स्याना कोतवाली में मुकदमा भी पंजीकृत है। जिस कारण वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर स्याना पुलिस को जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। - पीयुष, सीओ