{"_id":"6aa2efa6b4b86cc19e0f5fe7","slug":"boosters-to-be-installed-at-health-department-oxygen-plants-cylinders-can-be-refilled-hapur-news-c-135-1-hpr1002-148098-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्वास्थ्य विभाग के ऑक्सीजन प्लांटों में लगेंगे बूस्टर,भरे जा सकेंगे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्वास्थ्य विभाग के ऑक्सीजन प्लांटों में लगेंगे बूस्टर,भरे जा सकेंगे सिलिंडर
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की सीएचसी में लगे ऑक्सीजन प्लांट बूस्टर से लैस होंगे। इनके जरिए सिलिंडर में ऑक्सीजन भरी जा सकेगी। ये सिलिंडर आसानी से अस्पतालों को मुहैया कराए जा सकेंगे। धौलाना विधायक ने पिलखुवा सीएचसी से यह मुहिम शुरू करने के संबंध में विभाग से प्रस्ताव मांगा है।
कोरोना महामारी के दौरान हापुड़ की पांच सीएचसी में एक एक और जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराए गए थे लेकिन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती और उपचार की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण ये प्लांट अधिकांश बंद रहते हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर ही काम लिए जाते हैं।
धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने मंगलवार को पिलखुवा सीएचसी में प्लांट का निरीक्षण किया। इस प्लांट में बूस्टर लगाने को सुझाव दिया गया। यह उपकरण बेहद महंगा होता है लेकिन इसके लिए प्लांटों से सिलिंडर आसानी से भरे जा सकेंगे। सीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर इन्हीं प्लांटों से ऑक्सीजन जा सकेगी। विभाग से इस संबंध में विधायक ने प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ.किशोर आहूजा ने बताया कि धौलाना विधायक ने बूस्टर लगवाने के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। पिलखुवा सीएचसी में यह सुविधा जल्द शुरू होगी। इसका मरीजों को लाभ मिलेगा।