{"_id":"67659968a24c63dd5f09c979","slug":"theft-in-mobile-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118272-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी
Fri, 20 Dec 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कस्बा में मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर चोर लाखों का माल चोरी कर ले गए। जबकि एक दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
तहसील मार्ग स्थित बाजार में फैसल मोबाइल शॉप है। शुक्रवार तड़के चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर यहां से 18 स्मार्टफोन, आठ पुराने मोबाइल फोन, पंखा, डीवीआर चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने कैमरे भी तोड़ दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा किया। दुकानदार शाहरुख ने बताया कि थाने में तहरीर दी गई है। उधर, सौलाना मोड़ पर एक दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।