फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The weather changed again, the temperature dropped due to rain accompanied by strong winds.

Hapur News: फिर बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश से गिरा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The weather changed again, the temperature dropped due to rain accompanied by strong winds.
हापुड़ में  तेज बारिश के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
हापुड़। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल गए थे। देर शाम तेज कड़कती बिजली के साथ हापुड़ के आसपास के क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। बारिश से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन गेहूं और आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान शहर के अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में सुबह आसमान पर बादल छाये थे, लेकिन दोपहर के समय में तेज धूप से लोग परेशान किया। शाम होते होते मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी। देर शाम को आकाश में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवाओं ने भी बादलाें का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में चटख धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान बिजली सप्लाई न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विज्ञानी और कृषि विशेषज्ञ डा. अशोक कुमार का कहना है कि खेती के लिए यह बारिश फिलहाल नुकसानदायक है। कल भी इसी प्रकार के मौसम की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed