{"_id":"6873f146e2a115e5e60cbbb1","slug":"the-sun-came-out-after-the-rain-in-the-morning-the-humidity-made-people-sweat-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127304-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सुबह बारिश के बाद निकली धूप, उमस ने निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सुबह बारिश के बाद निकली धूप, उमस ने निकाला पसीना
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह हुई बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं दोपहर में निकली चटक धूप और उमस ने लोगों का पसीना निकाल दिया। मौसम विभाग के अनुसार कल से पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान है।
जुलाई की शुरूआत से ही मौसम में रोजाना परिवर्तन दिखाई दे रहा है। कभी धूप खिल रही है तो कभी बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों से रोजाना ही बारिश हो रही है, लेकिन इसके बाद भी गर्मी का प्रकोप जारी है।
रविवार सुबह भी बारिश हुई तो ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। करीब 11 बजे तक धूप न निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन इसके बाद मौसम ने फिर करवट बदली और चटक धूप निकल आई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार से पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान है।