फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The issue of closing down the light and sound show was raised in the meeting of Disha

Hapur News: दिशा की बैठक मेें उठा लाइट एंड साउंड शो के बंद होने का मुद्दा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The issue of closing down the light and sound show was raised in the meeting of Disha
हापुड़। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को विकास भवन के सभागार में हुई, इसमें कई स्थानीय समस्याएं जनप्रतिनिधियों ने उठाईं। ब्रजघाट में मुख्यमंत्री के निर्देश पर बने लाइट एंड साउंड शो के बंद पड़े होने का मुद्दा उठा। साथ ही 30 से अधिक गांवों के लिए गांव भटैल-अयादनगर के लिए उतार-चढ़ाव का मुद्दा उठा। इसपर अब डीएम व मुरादाबाद एनएचएआई के पीडी मिलकर स्थलीय निरीक्षण करके समाधान करेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा-गढ़ सांसद कंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने जिला अस्पताल में मरीज भर्ती न कर मेरठ रेफर करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में ही मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार कराया जाए। इसके अलावा दोयमी-धनौरा के लिए हाईवे से उतार-चढ़ाव और गांव भटैल-अयादनगर के लिए उतार-चढ़ाव का मुद्दा उठा। साथ ही स्थानीय लोगों से टोलों पर हो रही वसूली पर नाराजगी जताई गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लोकल के लोगों के लिए निशुल्क पास बनने चाहिए। गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर नगर वासियों से भी टोल वसूला जा रहा है, जो नियमानुसार पूरी तरह से गलत है। स्थानीय लोगों से टोल लेना गलत है। इस पर सांसद ने मुद्दे को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ब्रजघाट में बना लाइट एंड साउंड शो भी बंद पड़ा हुआ है। इस कारण ब्रजघाट का विकास पिछड़ रहा है। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोठी गेट पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए शौचालय पर उन्होंने कहा कि कोठी गेट पर कोई शौचालय नहीं बना है। केवल फाइलों में ही शौचालय बनने का कार्य दबकर रह गया है। इस पर जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में डीएम प्रेरणा शर्मा, विधायक धर्मेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सीडीओ हिमांशु गौतम, धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष निशांत सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपे डेमो चेक

जिला विकास अधिकारी/उपायुक्त ( स्वत: रोजगार) देवेंद्र प्रताप, परियोजना अधिकारी अनवर शेख, जिला मिशन प्रबंधक तकसीर अहमद, ब्लॉक मिशन प्रबंधक आकाश सक्सैना ने बताया कि 428 स्वयं सहायता समूह को सीआईएफ की धनराशि 6.42 करोड़ और 560 समूह को सीसीएल की धनराशि 8.73 करोड़ के डेमो चेक स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सौंपे गए। मौके पर सभी जनप्रतिनिधि आदि ने चेक सौंपे।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed