फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The focus will be on taking the achievements of the Prime Minister's 25-year tenure to the masses.

Hapur News: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा जोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The focus will be on taking the achievements of the Prime Minister's 25-year tenure to the masses.
हापुड़ में जिले के प्रभारी मंत्री का स्वागत करते भाजपाई। स्रोत: भाजपा
हापुड़। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत @2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में अभियान को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अभियान में शामिल 13 बिंदुओं पर अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों से जानकारी ली और सभी को मिलकर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा आम जनमानस तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने जिले में कार्यक्रमों को लेकर प्रभारी मंत्री को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कविता मीना व सीडीओ श्रुति शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 12 अध्यायों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद प्रमुख हैं। अभियान के दौरान थीम आधारित कार्यक्रमों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक धर्मेश तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती, पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह, पालिकाध्यक्ष राकेश बजरंगी, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी, श्यामेंद्र त्यागी, हितेश मोदी, पिंकी त्यागी, अमित टांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed