{"_id":"57979ac54f1c1b012021dfac","slug":"the-fine-for-not-depositing-the-students-out-of-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइन जमा नहीं करने पर छात्राओं को कॉलेज से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइन जमा नहीं करने पर छात्राओं को कॉलेज से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को कॉलेज से निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असाइमेंट फाइल में देरी होने पर फाइन जमा करने से इंकार किया तो पिलखुवा क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अपने तीन छात्राओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पीड़ित छात्राओं ने प्रशासनिक अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
हालांकि कॉलेज प्रबंधन ऐसे किसी मामले से साफ इंकार किया है। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि वह उक्त मेडिकल कॉलेज से जनरल नर्सिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। फीस के रूप में लाखों रुपये जमा कर चुकी हैं। उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ भी अब तक तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
जबकि वह अनुसूचित जाति से हैं। छात्राओं का आरोप है कि किसी वजह से वह असाइमेंट की फाइल समय पर जमा नहीं कर सकी थी। इसके एवज में कॉलेज प्रबंधन ने पांच हजार रुपये का फाइन लगा दिया।
विज्ञापन
छात्राओं ने फाइन देने का विरोध कर सोमवार को डीएम से मामले की शिकायत की तो गुस्साए कालेज प्रशासन ने तीनों छात्राओं को कालेज से निकाल दिया। मंगलवार को पीड़ित छात्राएं जिला मुख्यालय पहुंचकर अफसरों से कार्रवाई की मांग की है।
मेडिकल कालेज के महाप्रबंधक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी छात्रा से फाइन शुल्क नहीं मांगा जाता है। इस संबंध में छात्राएं उनसे शिकायत कर सकती हैं।