फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The district was the first successful spine surgery.

जिले में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी

Tue, 26 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 26 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The district was the first successful spine surgery.
सरवाइकल से तड़प रहे पटना मुरादपुर के मरीज की हुई सर्जरी - फोटो : अमर उजाला

सरवाइकल (गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी पर कैल्शियम जमा होना) पेन से तड़प रहे पटना मुरादपुर निवासी ईश्वरपाल को देवनंदिनी के न्यूरो सर्जन ने स्पाईन सर्जरी कर बीमारी से निजात दिलाई। इस सर्जरी का जिले में यह पहला सफल आपरेशन है।

विज्ञापन


सरवाइकल के कारण पीड़ित की गर्दन पर नस दब गई थीं। इससे हाथ-पैर चलने बंद हो गए थे और भीषण दर्द से वह दिनरात बेचैन था। मंगलवार को पीड़ित के स्वस्थ्य होने पर उसको अस्पताल से रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जन डा.प्रवीण कुमार ने बताया कि पटना मुरादपुर निवासी ईश्वरपाल सरवाइकल से परेशान था। उसके स्पाइनल कोड (रीढ़ की हड्डी की नसों) पर बेहद दबाव था। इसके चलते उसके हाथ और पैर चलने बंद हो गए थे। हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने 22 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार घंटे चले ऑपरेशन के दौरान गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी से सरवाइकल तृतीय और चतुर्थ डिस्क को निकाल दिया गया। इससे स्पाईनल कोड पर पड़ रहा दबाव खत्म हो गया। जिले में स्पाइन सर्जरी का यह पहला मामला है।


इससे पहले जिले में इस तरह की कोई सर्जरी नहीं हुई है। अब ईश्वरपाल की हालत बेहतर है। मंगलवार को उसे अस्पताल से रिलीव कर दिया गया। अस्पताल के संचालक डा.श्याम कुमार ने चिकित्सकों को सफल ऑपरेशन पर बधाई दी है।

ऑपरेशन में डा.प्रवीण कुमार के साथ डा.माहिर, डा.अभिनंद, डा.ओमवीर, अलीम और मुकेश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed