फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The city and the countryside became ponds due to heavy rain

Hapur News: दो घंटे की झमाझम बारिश से तालाब बने शहर और देहात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
The city and the countryside became ponds due to heavy rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़।
उमस भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार सुबह करीब दो घंटे झमाझम बारिश होने से शहर और देहात क्षेत्र तालाब में तब्दील हो गया। बारिश से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन, लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। शहर के कई निचले इलाकों में करीब पांच घंटे तक पानी भरा रहा। कुछ जगहों पर पानी लोगों के घरों में घुस गया। गोल मार्केट समेत रेलवे के अंडरपास भी जलमग्न हो गए, जिससे करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन बाधित हुआ है।
क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बारिश शुरू हुई। करीब दो घंटे तक बादल जमकर बरसे। जल निकासी नहीं हो पाने के कारण कई जगह तो एक से ढाई फुट तक पानी भर गया। रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, संजय विहार, मोदीनगर रोड, अर्जुन नगर दिल्ली रोड, चमरी, लज्जापुरी, आदर्शनगर कॉलोनी, देवलोक कॉलोनी, बुलंदशहर रोड पर फिरोज बिल्डिंग के आसपास की गलियां, स्वर्ग आश्रम, शिवपुरी में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजार बजाजा, गांधी गंज, कोठी गेट आदि बाजारों की सड़कें पानी में डूब गईं। बाजार में पानी भरने के कारण दुकानदार घंटों देरी से अपनी दुकानें खोल सके। छुट्टी के कारण सुबह के समय लोग अपने घरों में ही रहे। कई गलियों में तो नालियों का गंदा पानी घरों तक में घुस गया। लोगों का कहना है कि सभी नाले चोक हैं, जिसके कारण शहर में सडक़ों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास में भरा पानी
बारिश के चलते रेलवे के अंडरपास भी तालाब में तब्दील हो गए। बारिश होने से गांव दादरी, महमदपुर, पांची समेत आसपास क्षेत्र के सभी अंडरपास में तीन से चार फुट तक जलभराव हो गया। महमदपुर अंडरपास में हुए जलभराव के कारण गाड़ियां भी वहां फंसकर खराब हो गईं। नवादा के प्रधान इंद्रेश गौरव चट्टा ने बताया कि अंडरपास पानी से भरे पड़े हैं। इनमें फंसे वाहनों को आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर और अन्य गाड़ियों से खिंचवाकर अंडरपास से बाहर निकाला। जलभराव होने के कारण करीब 50 गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो गया। लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करना पड़ा। स्कूल खुलने के बाद बच्चों को अधिक परेशानी होगी।

दो डिग्री गिरा तापमान
बारिश होने से बृहस्पतिवार को तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिर गया। बृहस्पतिवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के बाद हुआ गर्मी का एहसास
बारिश होने के बाद दोपहर के समय धूप निकली। बारिश के बाद खिली धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। उमस से लोग फिर से बेहाल हो गए। लोग दोपहर के समय धूप में निकलने से बचते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि आगामी दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की आशंका है। लगातार दो से तीन दिन बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed