{"_id":"69516a0421c1b1a05c0857d2","slug":"the-absconding-accused-of-looting-rs-85-lakh-was-arrested-from-kerala-rs-10000-of-the-loot-was-recovered-hapur-news-c-135-1-hpr1002-134821-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 85 लाख रुपये की लूट करने वाला फरार आरोपी केरल से गिरफ्तार, लूट के दस हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 85 लाख रुपये की लूट करने वाला फरार आरोपी केरल से गिरफ्तार, लूट के दस हजार बरामद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास 15 दिसंबर की दोपहर मुनीम से हुई 85 लाख रुपये की लूट में शामिल फरार सातवें आरोपी को पुलिस केरल के कोच्चि से गिरफ्तार कर रविवार को हापुड़ ले आई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के दस हजार रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस 62 लाख रुपये की नकदी के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस लूटकांड में शामिल फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुनीम से हुई 85 लाख रुपये की लूट में शाामिल सातवें आरोपी रिफाकत निवासी नालू खुर्द जिला अमरोहा को केरल के एर्नाकुलम क्षेत्र स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। आरोपी रिफाकत घटना के दिन अपने साथी ललित के साथ बाइक पर सवार था और उसने व्यापारी के मुनीम अजयपाल से तमंचा दिखाकर 85 लाख रुपये से भरा बैग लूटा था।
आरोपी के खिलाफ गुजरात राज्य, जिला अमरोहा, बिजनौर व मुरादाबाद के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट आदि के करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इससे पहले लूटकांड में शामिल छह आरोपियों को 62 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लूटकांड में शामिल फरार तीन आरोपियों को जल्द गिर तार कर लिया जाएगा।