फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tehsil administration occupied possession of land.

तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटवाया कब्जा

Wed, 21 Jun 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 21 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration occupied possession of land.
सरकारी भूमि - फोटो : अमर उजाला

सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने के अभियान में बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम ने गांव रसूलपुर में चकरोड की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक प्रवीन कुमार शर्मा ने बताया कि गांव रसूलपुर बहलोलपुर में चकरोड की भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा किया हुआ था। तहसील प्रशासन की टीम ने बुधवार को ट्रैक्टर की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस व प्रशासन को थोड़ा विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कर दिया। उन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन गांवों में सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा। टीम में सुरेंद्र सिरोही, कृष्ण गोपाल, राहुल गोस्वामी, पुलकित शर्मा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed