{"_id":"6765a1dd2f4309209c069893","slug":"teachers-give-dharna-hapur-news-c-135-1-hpr1002-118253-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में दिया धरना
Fri, 20 Dec 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। दो महीने से वेतन न मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने शुक्रवार को लेखा एवं वित्त अधिकारी के कार्यालय में घुसकर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया।
शिक्षकों ने बताया कि 2500 शिक्षकों को नवंबर से ही वेतन नहीं मिल रहा है। क्योंकि वित्त एवं लेखाधिकारी अवकाश पर गए थे, उनके स्थान पर जिलाधिकारी द्वारा अन्य अधिकारी को चार्ज दिया गया है। लेकिन वह न तो कार्यालय में मिलते हैं और न ही फोन पर संतोषजनक जवाब देते हैं, इसके विरोध में शुक्रवार को शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा।
बड़ी संख्या में बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में घुसकर हंगामा किया। अधिकारियों के न मिलने पर धरना-प्रदर्शन किया गया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए राहत नहीं मिलने पर फिर से धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरोही, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, अनुज शर्मा, योगेंद्र कुमार, मनीेष शर्मा, सुनील, अमित शर्मा, संदीप कुमार, सुजीव कुमार, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।