फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Swine Flu Panic.

स्वाइन फ्लू की दहशत, मास्क लगाकर घर से बाहर निकल रहे लोग

Mon, 26 Jun 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 26 Jun 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
Swine Flu Panic.
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ शहर की महिला को नोएडा में स्वाइन फ्लू होने के बाद पिलखुवा के लोगों में दहशत है। शहर में बहुत से लोग मुंह पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बता दें कि अभी हाल में ही हापुड़ की रहने वाली महिला को नोएडा में स्वाइन फ्लू हुआ था।

विज्ञापन


मेरठ के एक अस्पताल में इसकी पुष्टि हुई थी। हापुड़ की मूल निवासी होने के कारण पूरे जिले में स्वाइन फ्लू होने की खबर फैल गई। अब स्वाइन फ्लू का मामला प्रकाश में आने के बाद पिलखुवा शहर के लोग भी दहशत में हैं। ऐसे में अब बहुत से लोग घरों से निकलने से पहले मुंह पर मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिलखुवा के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे दीपक ने बताया कि मौसम गर्म होने के कारण उन्हें वायरल हो गया था। डर लगने लगा कहीं उन्हें स्वाइन फ्लू न हो जाए। इस कारण वह मुंह पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. ब्रह्मदयाल कहना है कि एहतियात बरतने में कोई परेशानी नहीं है। मुंह और नाक को ढकने से स्वाइन फ्लू की आशंका कम हो जाती है। वहीं दूसरे संक्रमण से बचने में भी मदद मिलती है।       

हापुड़ शहर की चंद्रलोक कालोनी निवासी एक महिला को स्वाइन फ्लू की मेरठ में पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू उसको नोएडा में हुआ है। वर्तमान में महिला का इलाज दिल्ली में चल रहा है। स्वाइन फ्लू से लोग डरे नहीं बल्कि एहतियात बरतें। लोग सावधान रहें। बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो तुरंत योग्य चिकित्सकों से संपर्क करें। डॉ. एके सिंह: सीएमओ हापुड़

स्वाइन इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक सांस का रोग है, जो सामान्य रूप से केवल सूअरों को प्रभावित करती है। यह आमतौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा ए वायरस के  ॥1हृ1 स्ट्रेंस के कारण होता है। हालांकि लोगों में स्वाइन  फ्लू होना सामान्य नहीं है।

इन्फ्लूएंजा के इस नए स्ट्रेन, जिसे इन्फ्लुएंजा ए (॥1हृ1)  कहा जाता है, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।       


ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण, नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी, मासपेशियां में दर्द या अकड़न, सिर में भयानक दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान, दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना, गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed