{"_id":"667c3b14a42eb855060e2d7d","slug":"suspension-demand-of-garh-kotwal-hapur-news-c-306-1-gha1001-107747-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोतवाल के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, आज फूकेंगे पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोतवाल के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, आज फूकेंगे पुतला
Wed, 26 Jun 2024 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर वकीलों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर और व्यापारियों ने भी वकीलों के धरने को समर्थन दिया। वहीं एक वकील ने कोतवाली प्रभारी के खिलाफ एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। हड़ताल से जहां राजस्व विभाग का नुकसान हो रहा है, वहीं वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धरने के दौरान वकीलों ने बृहस्पतिवार को कोतवाल का पुतला फूंकने का भी निर्णय लिया।
बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजकुंवर चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को वकीलों ने कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय और दो दरोगा तथा एक कांस्टेबल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं उप निबंधक कार्यालय में तालाबंदी करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया था। दूसरे दिन भी वकील सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। बुधवार को गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव हरवीर आर्य ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया। राजवीर सिंह ने कहा कि भले की गढ़ में दो बार एसोसिएशन काम कर रहीं हैं, लेकिन सम्मान की लड़ाई में सभी एक साथ हैं। इस मौके पर बलराज त्यागी, ओमपाल मावी, अमरपाल चौधरी, सुबोध त्यागी, नरेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, सुरेंद्र नागर, नरेश गिल, प्रकाश चंद पालीवाल, सत्यप्रकाश चौहान, चौधरी अशरफ अली, कृपाल चौहान, सतेंद्र चौधरी, बीबी गर्ग, सीएस यादव, धनवंत राय, सुकेंद्र सिंह, मनोज गोयल आदि थे।
व्यापारियों ने भी दिया समर्थन
पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी सीओ कार्यालय परिसर पहुंचे। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपमानित करना निंदनीय है। सभी व्यापारी वकीलों के साथ हैं। समर्थन देने वालों में सिद्धेश्वर कंसल, अमल कुमार गोयल, इकराम अहमद, विपिन सिंघल, सुनील कुमार वर्मा, अमित गर्ग, उत्तम चंद, भूषण शर्मा समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
आज फूकेंगे कोतवाल का पुतला
बार अध्यक्ष राजकुंवर चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को (आज) हापुड़ और धौलाना बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी धरने में शामिल होंगे। वहीं कोतवाली प्रभारी का पुतला दहन कर प्रदर्शन भी किया जाएगा।