फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shopkeepers unable to produce bills for fertilizers and pesticides; 18 samples collected.

Hapur News: उर्वरक, कीटनाशकों का बिल नहीं दिखा पाए दुकानदार, 18 सैंपल भरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers unable to produce bills for fertilizers and pesticides; 18 samples collected.
हापुड़। जिले में नकली कीटनाशक व उर्वरकों की खपत रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम ने मेरठ रोड पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों में भारी मात्रा में कीटनाशक मिले। बिल मांगने पर दुकानदार दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे में जिला कृषि अधिकारी ने 18 कीटनाशक व उर्वरकों के सैंपल एकत्र कर, जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में नकली उर्वरक व कीटनाशकों का गोरखधंधा सालों से चल रहा है। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश के नेतृत्व में छह से अधिक एफआईआर माफियाओं पर कराई गई हैं। हापुड़ और मेरठ की सीमा पर बसे धीरखेड़ा में इस तरह के उत्पाद तैयार किए जाने का अंदेशा सबसे अधिक है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए कृषि अधिकारी ने टीम के साथ मेरठ रोड पर छापा मारा। यहां दो दुकानों पर भारी मात्रा में कीटनाशक और उर्वरक भरे थे। कई नामचीन कंपनी के कीटनाशकों की गुणवत्ता पर शक हुआ तो कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बिल मांगे लेकिन कोई दुकानदार बिल नहीं दिखा सका। यह पता लगाया जा रहा है कि इन दुकानदारों को कीटनाशक व उर्वरकों की सप्लाई कहां से हो रही है। दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धनौरा के पास स्थित दुकान से एक्सपायरी दवा दी-
दोयमी धनौरा रोड स्थित एक कीटनाशक की दुकान से एक्सपायरी दवा देने का आरोप है। स्थानीय निवासी किसान सत्यवीर ने बताया कि फसलों में रोग लगा था। दुकानदार को बताया तो उसने कीटनाशक दे दी, पूरे पैसे लेने के बावजूद एक्सपायरी दवा दे दी। इस मामले में पीड़ित किसान ने शिकायत करने की बात कही है।


कोट
दो दुकानों से कीटनाशक, उर्वरकों के 18 सैंपल लिए हैं। दुकानदार बिल नहीं दिखा सके हैं, ऐसे में संभावना है कि गलत तरीके से इन दवाओं की सप्लाई हो रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई होगी।--गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed