फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   student died in accident

Hapur News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत

Fri, 05 Sep 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 05 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
student died in accident
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर स्थित केके गौड़ स्कूल के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार छात्र वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में गांव कनिया कल्याणपुर निवासी कक्षा बारहवीं के छात्र पुष्कर (19) की मौत हो गई। छात्र कुचेसर चौपला स्थित अस्पताल में अपने परिवार की महिला को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


गांव निवासी लख्मी ने बताया कि उनके पुत्र पुष्कर गांव मतनौरा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा बारहवीं के छात्र थे। शुक्रवार की दोपहर पुष्कर बाइक से अपने परिवार की महिला को कुचेसर चौपला स्थित अस्पताल में छोड़ने गए थे। बाइक से घर लौटते समय गांव मुबारिकपुर स्थित केके गौड स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें पुष्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीओ स्तुति सिंह और कोतवाल महेंद्र सिंह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक छात्र के पिता लख्मी ने बताया कि तीन भाई व दो बहनों में पुष्कर चौथे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed