फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   studens said pay attention of teeth cleaning.

बच्चे बोले दांतों की सफाई पर देंगे ध्यान

Sat, 19 Dec 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 19 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
studens said pay attention of teeth cleaning.
 अमर उजाला और डाबर ब्रिगेड के तत्वावधान में शनिवार को नगर के तीन स्कूलों में दंत परीक्षण कैंप आयोजित हुआ। इसमें चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों का परीक्षण कर उन्हें दांतों में लगने वाली बीमारी और  उनसे बचाव के टिप्स दिए। इस मौके पर बच्चों को डाबर रेड पेस्ट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर स्थित डॉ.अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में लगे दंत जांच कैंप में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.एसपी सिंह और डॉ. राहुल गुप्ता ने बच्चों के दांतों की जांच की।  प्रधानाचार्य अनिल कुमार गौतम ने भी बच्चों को दांतों को स्वस्थ रखने के  टिप्स दिए।
विज्ञापन


इसके बाद चिकित्सकों ने शिक्षा विहार जूनियर हाईस्कूल में बच्चों के दांतों की जांच की। प्रधानाचार्य गुलशन ने बच्चों को दांतों की सफाई का प्रण दिलाया। इसके बाद चिकित्सकों ने कमला अग्रवाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बच्चों के दांतों का परीक्षण किया और बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रधानाचार्या पारूल शर्मा ने बच्चों को अपने दांतों को साफ सुथरा रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान आयोजित डेंटल हेल्थ आईक्यू टेस्ट में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed