फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Stranded SP candidate.

फर्जी हस्ताक्षर से अनुमति लेने पर फिर फंसे सपा प्रत्याशी

Tue, 10 Jan 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 10 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Stranded SP candidate.
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस झेलने वाले सपा प्रत्याशी तेजपाल एक बार फिर फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से कार द्वारा प्रचार की अनुमति लेने के मामले में प्रशासन के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


एसडीएम ने प्रत्याशी और सपा पदाधिकारियों को दोबारा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी है। दरअसल, सपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शिशौदिया ने उपाध्यक्ष राजेश शर्मा को अनुमति के लिए अधिकृत घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तेजपाल के एक कार्यकर्ता ने एक कार की प्रचार के लिए अनुमति लेने के लिए राजेश शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर कर सुविधा एप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम मीनू राणा ने फर्जी हस्ताक्षर को पहचानकर अनुमति के प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया और इस संबंध में प्रत्याशी तेजपाल से स्पष्टीकरण मांगा। दरअसल, यह दूसरी बार हुआ है इससे पहले भी फर्जी हस्ताक्षर से अनुमति लेने की कोशिश की गई थी।

फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि हस्ताक्षर के संबंध में संबंधित प्रत्याशी को कड़ी चेतावनी दी गई है। वहीं, इस संबंध में तेजपाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच आफ मिला।


जबकि, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि किसी कार्यकर्ता ने जल्दबाजी में उनके हस्ताक्षर कर दिए थे। गलती से ऐसा हुआ इस संबंध में कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed