{"_id":"65f1cdb57edf6eab9c05449d","slug":"sting-of-a-colonizer-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108618-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ....मौके पर प्राधिकरण का कोई जेई, चपरासी या सचिव भी नहीं आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ....मौके पर प्राधिकरण का कोई जेई, चपरासी या सचिव भी नहीं आएगा
Wed, 13 Mar 2024 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Mar 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच एक कॉलोनाइजर का वीडियो टीवी चैनल पर प्रसारित हो गया। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद प्राधिकरण के प्रभारी प्रवर्तन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है।
टीवी चैनल पर प्रसारित वीडियो में हाजी राशिद नाम के व्यक्ति का स्टिंग किया गया है। जिसमें वीडियो बनाने वाले ने प्लॉट के दाम तय करते हुए कहा कि प्राधिकरण की जिम्मेदारी किसकी होगी। इस पर हाजी राशिद बोलता है कि वह स्टांप पर लिखकर दे देगा। निर्माण के समय मौके पर कोई प्राधिकरण का जेई, चपरासी या सचिव भी नहीं आएगा। यदि कोई कार्रवाई के लिए आता भी है तो पहले वह फोन करके पूछते हैं कि क्या इसमें आपकी तो कोई कॉलोनी नहीं है। पूछने के बाद ही कार्रवाई होती है। मेरी कॉलोनी पर कभी बुलडोजर नहीं चलता। यदि कार्रवाई होती भी है तो वह एक हल्का कोना तोड़कर चले जाते हैं। इस पर अधिकारियों को बता दिया जाता है कि उनकी कॉलोनी में हुई कार्रवाई की जानकारी मीडिया में न दी जाए। प्राधिकरण के प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता ने बुलंदशहर रोड के पुरानी चुंगी निवासी हाजी राशिद नाम के व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा है कि आरोपी बिना प्राधिकरण से अनुमति या बिना नक्शा स्वीकृत कराए ग्राम दस्तोई रोड पर अवैध प्लॉट काट रहा था। जिस पर 27 दिसंबर व 29 दिसंबर 2023 को ध्वस्तीकरण किया गया था, लेकिन निरीक्षण के दौरान मिला कि हाजी राशिद उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम में निहित प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है और अवैधानिक रूप से स्थल पर पुन: भू-विकासकार्य किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।