फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding Pickup Collides with School Bus; 12 Children Injured

Hapur News: तेज रफ्तार पिकअप की स्कूल बस से हुई टक्कर, 12 बच्चे घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Speeding Pickup Collides with School Bus; 12 Children Injured
बहादुरगढ़ के सेहल चौराहे पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस और मिनी ट्रक। स्रोत जागरूक पाठक
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल स्थित चौराहे पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल बस में टक्कर मार दी। हादसे में 12 छात्र घायल हो गए। हालांकि सभी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सेहल में बीआरआरडी कॉन्वेंट स्कूल स्थित है। इसमें स्कूली वाहनों से बच्चे स्कूल से घर आते-जाते हैं। मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस जैसे ही सेहल चौराहे पर पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे बच्चे चीखने लगे और कुछ छात्र अपनी सीटों से गिर पड़े। हादसे में अवनी, यश, जानवी, माधवी, पुनीत, काव्या, चिराग निवासी आलमनगर, जयंत निवासी बहादुरगढ़, भव्य निवासी नवादा खुर्द, अनवी सिंह, प्रतियज्ञा निवासी पूठ घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मौके पर पहुंचे उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार बच्चों को हल्की चोटें आई थीं, जिनमें हाथ, घुटने, माथे और होंठों पर खरोंच व सूजन शामिल है। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेहल चौराहा पर पहले भी काफी हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके यहां कोई ठोस यातायात व्यवस्था नहीं की गई है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
सीटों से गिर पड़े बच्चे

टक्कर लगते ही बस में बैठे बच्चों में दहशत फैल गई। कुछ बच्चे रोने लगे तो कुछ अपनी सीटों से गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को संभाला और सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के वक्त बस में कई छोटे बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद बस पलटी नहीं, वरना स्थिति भयावह हो सकती थी।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वाहनों की टक्कर में स्कूल के बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी समझौता हो गया है। इसके चलते किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रधानाचार्य मन्नू चौहान ने कहा कि स्कूल बस में सवार कुछ बच्चों और चालक को मामूली चोट आईं थीं। इसके बाद आपसी समझौता होने के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है।
रमेश चौबे, एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। टीम के साथ औचक निरीक्षण कर बसों की जांच की जाएगी। आवश्यक कार्रवाई भी कराई जाएगी।

बहादुरगढ़ के सेहल चौराहे पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस और मिनी ट्रक। स्रोत जागरूक पाठक

बहादुरगढ़ के सेहल चौराहे पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस और मिनी ट्रक। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed