{"_id":"6acd2760c2a649cfb8096c7c","slug":"two-brothers-arrested-five-sacks-of-illegal-firecrackers-seized-hapur-news-c-135-1-hpr1001-150181-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो भाई गिरफ्तार, पांच बोरे अवैध पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो भाई गिरफ्तार, पांच बोरे अवैध पटाखे बरामद
विज्ञापन
देहात थाना पुलिस ने पटाखों के साथ पकड़े आरोपी। संवाद
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी स्थित एक मकान से पटाखे बेचने व भंडारण करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मकान से पांच बोरे अवैध पटाखे भी बरामद किए हैं।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को रविवार की देर रात मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी दस्तोई रोड स्थित एक मकान से अवैध पटाखे बेचने व भंडारण करने की सूचना दी। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान पर छापा मारा। इस दौरान मकान से दो युवकों को हिरासत में लेकर मकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान मकान से पांच बोरे में रखे अवैध पटाखे पुलिस टीम ने बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को पटाखों के साथ कोतवाली ले आई। गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान रोहित व मोहित निवासी मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी दोस्तोई रोड के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों सगे भाई हैं और अवैध रूप से पटाखे बेचकर आर्थिक लाभ कमा रहे थे। उनके पास पटाखे बेचने का कोई लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस दोनों भाईयों पर कार्रवाई कर रही है।