फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seven athletes and three kabaddi players selected for the divisional-level trials

Hapur News: एथलेटिक्स में सात और कबड्डी में तीन खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven athletes and three kabaddi players selected for the divisional-level trials
हापुड़। बाबूगढ़ स्थित खेल स्टेडियम में सोमवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर एथलेटिक्स बालक प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। वहीं, जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में तीन खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


जिला उपक्रीड़ा अधिकारी अरुण ने बताया कि एथलेटिक्स ट्रायल में रुद्राक्ष त्यागी का चयन 100 और 200 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। अहमद का चयन 600 मीटर, फैजान का 200 मीटर, आरव का 600 मीटर, मोहम्मद फैजान का 400 मीटर दौड़ और शुभम का लंबी कूद, उजैर का चयन ऊंची कूद के लिए हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी 13 अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के जिला स्तरीय ट्रायल में दिव्या शर्मा, हिमांशी सैनी और निधि का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी भी 13 अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed