फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP workers burn effigy of Chief Election Commissioner; over 100 detained.

Hapur News: सपाइयों ने फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला, 100 से अधिक हिरासत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP workers burn effigy of Chief Election Commissioner; over 100 detained.
बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्च निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद
हापुड़। सपाइयों ने रविवार को वोट बचाओ देश बचाओ महाअभियान के तहत जिला कार्यालय पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई। मेरठ तिराहे तक पैदल मार्च भी निकाला। इसमें अनुच्छेद 326 का पाठ किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में जिलेभर के तमाम पदाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। निर्वाचन आयोग पर पक्षपातपूर्ण कार्यशैली का आरोप लगाते हुए वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों और संस्थागत कब्जे के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, प्रदेशीय नेता श्याम सुंदर भुर्जी, आरिफ सिद्दीकी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन कर दिया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ तिराहे तक पैदल मार्च भी शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की काफी नोकझोंक हुई। अंबेडकर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने पूरी गरिमा के साथ राष्ट्रगान गाया और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने जिला कार्यालय और मेरठ तिराहे से 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। करीब तीन बजे तक इन्हें पुलिस लाइन और थाने में रखा गया। जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे। वहीं, सपा छात्रसभा के उपाध्यक्ष पीयूष वाल्मीकि और दीपक चुग को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। चुनाव लड़ने का दम भर रहे कुछ संभावित प्रत्याशी इस आंदोलन में नहीं दिखे जो चर्चा का विषय रहा। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर चौहान, नीरज पाल, अब्दुल चौधरी, रविंद्र यादव, श्याम सुंदर भुर्जी, आदेश गोस्वामी, सीमा तनेजा, मुन्नी यादव आदि मौजूद रहे।

बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्च निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद

बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्च निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed