फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP made the Rakesh Yadav Legislative Council election candidate.

सपा से राकेश यादव बने विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी

Wed, 03 Feb 2016 01:38 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 03 Feb 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
SP made the Rakesh Yadav Legislative Council election candidate.
मेरठ-गाजियाबाद विधान परिषद के लिए समाजवादी पार्टी ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश यादव को प्रत्याशी बना दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। वहीं सपाई चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


मेरठ-गाजियाबाद विधान परिषद का चुनाव होना है। इसके लिए कार्यक्रम भी घोषित हो गया है। इस चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के सदस्य, विधायक, सांसद, पंचायत/पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख मतदान करेंगे।
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों पर इस सीट पर प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार किया जा रहा था। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। जिसमे गाजियाबाद मेरठ सीट से राज्यमंत्री राकेश यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर का कहना है कि इस सीट से प्रत्याशी की घोषणा हो गई है। चुनाव में तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान कर दिया गया है। इस सीट पर सपा का ही परचम लहराऐगा। मतदाताओं से सम्पर्क कर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed