{"_id":"677acf08fb7b8155e70ca1a1","slug":"shortage-of-buses-people-have-to-wait-for-hours-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118813-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बसों की किल्लत, करना पड़ रहा घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बसों की किल्लत, करना पड़ रहा घंटों इंतजार
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
हापुड़। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा मार्ग पर यात्रियों को बसों की किल्लत के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह के समय सर्दी में खुले आसमान के नीचे घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की बार-बार शिकायत के बाद भी बसों का संचालन सुधर नहीं पा रहा है। हापुड़ रोडवेज डिपो से दिल्ली, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 129 अनुबंधित और निगम की बसों का संचालन होता है।
लंबी दूरी के मार्गों पर अधिकांश बसों का संचालन कौशांबी डिपो से होता है। ऐसे में डिपो की बसें गाजियाबाद, दिल्ली होते हुए कौशांबी जाती हैं। नोएडा मार्ग पर हापुड़ और नोएडा डिपो की 10 से अधिक बसों का संचालन होता है।
इन मार्गों पर सुबह के समय हजारों की संख्या में शहर और आसपास के क्षेत्रों से लोग नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए जाते हैं। दिल्ली रोड पर सुबह के समय तो आए दिन ही बसों की किल्लत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
रविवार को अवकाश के बाद भी यात्रियों की भीड़ रही, दिन में भी यात्रियों को इन मार्गों पर ठंड के बीच आधा से एक घंटे तक बसोंं का इंतजार करना पड़ा। बस के पहुंचते ही बस में सवार होने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो जाती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है दिल्ली, नोएडा मार्ग पर नियमित रूप से बसों का संचालन कराया जा रहा है।
कोहरे और जाम के कारण कुछ समय के लिए परेशानी रही होगी, संचालन सुधारने के लिए चालक और परिचालकों को निर्देशित कर दिया गया है।