फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SDO passed in review of Chief Engineer.

मुख्य अभियंता की समीक्षा में पास हुए एसडीओ

Wed, 21 Jun 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 21 Jun 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
SDO passed in review of Chief Engineer.
बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला

सर्वदा योजना के खत्म होते ही बिजली निगम के आला अधिकारियों ने बिजली चोरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसडीओ द्वितीय के नेतृत्व में बुधवार को देहात अंचल में हुई छापामारी के दौरान 64 बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता के औचक निरीक्षण में समीक्षा के दौरान एसडीओ पास हो गए। बड़े स्तर पर हो रही कार्रवाई की मुख्य अभियंता ने सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर को 24 और देहात को 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति दिलाने के  निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बिजली चोरी के चलते यह सपना साकार नहीं हो पा रहा है। बिना कनेक्शन के बिजली का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को निगम अफसरों ने सर्वदा योजना के तहत करीब डेढ़ महीने का समय कनेक्शन लेने के लिए दिया था। इस महत्वपूर्ण योजना कुछ ही उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के खत्म होते ही अब निगम अफसरों ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को एसडीओ द्वितीय दीपांशु सहाय ने देहात अंचल में टीम के साथ छापामार अभियान चलाया। इसमें कटिया डालकर सीधी चोरी करने वाले 64 उपभोक्ताओं को उन्होंने रंगे हाथ पकड़ा।

सभी के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है, कार्रवाई से पूरे दिन देहात अंचल में हड़कंप मचा रहा। मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने भी औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की समीक्षा की, इसमें एसडीओ की कार्रवाई देख वह संतुष्ट दिखे।


उन्होंने एसडीओ समेत टीम को बधाई भी दी। एसडीओ दीपांशु सहाय का कहना है कि बिजली चोरों के खिलाफ सघन अभियान चल रहा है। उपभोक्ता या तो अपनी स्वेच्छा से कनेक्शन लें, अन्यथा पकड़ में आने पर उनके खिलाफ सीधी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed