फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   school closed for two days to class fifth.

पांचवीं तक के स्कूल दो दिन बंद

Mon, 18 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 18 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
school closed for two days to class fifth.
बढ़ती ठंड को देख जिलाधिकारी ने पांचवी तक के स्कूलों को दो दिन के लिए 19 व 20 जनवरी बंद करने के आदेश दिए हैं। छोटे बच्चों को इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केन्द्र भी इस दौरान बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मौसम का मिजाज बिगडने से तापमान 6 डिग्री से नीचे आ गया है। ऐसे में छोटे बच्चों को हाड़ कंपाती ठंड में स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है।

कंपकपाती सर्दी में छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हो रहे थे वहीं बच्चों की मम्मियों को भी सुबह जल्दी उठकर बच्चों को तैयार करने में परेशानी हो रही है।

बच्चों ने डीएम अंकल से छुट्टी कराने की मांग उठाई थी। जिलाधिकारी ने सोमवार शाम को 19 और 20 दिसंबर को स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश जारी दिए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी एम.पी.वर्मा ने बताया कि सभी परिषदीय स्कूल, मान्यता प्राप्त स्कूल, इंटर कालेज के सभी नर्सरी से पांचवी तक के स्कूल 19 और 20 जनवरी को बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। जबकि अध्यापक और अध्यापिका स्कूल आयेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी एम.पी.वर्मा ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed