डराने वाला वीडियो: डीजल के रुपये मांगे तो सेल्समैन को घसीटा, गाड़ी के शीशे में हाथ फंसाकर 5KM तक ले गया चालक
डीजल के रुपये मांगने पर चालक ने सेल्समैन को गाड़ी के शीशे में फंसाकर पांच किलोमीटर घसीटा और गिरा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरने के बाद रुपये मांगने पर चालक ने सेल्समैन के साथ खौफनाक हरकत कर दी। चालक ने सेल्समैन का हाथ गाड़ी के शीशे में फंसा लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए उसे करीब पांच किलोमीटर तक घसीटता ले गया। बाद में हापुड़ की ओर जाकर सेल्समैन को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पेट्रोल पंप मैनेजर नीरज चौहान के अनुसार, दो सितंबर की रात करीब 10 बजे काले रंग की स्कार्पियो पेट्रोल पंप पर आई थी। चालक ने दो हजार रुपये का डीजल भरवाया। सेल्समैन पंकज ने रुपये मांगे तो चालक गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने सेल्समैन का हाथ गाड़ी के शीशे में फंसा लिया और हापुड़ की ओर तेज गति से गाड़ी दौड़ा दी।
सेल्समैन चीखता रहा, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब पांच किलोमीटर बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया गया। अन्य कर्मचारी सेल्समैन को वापस पेट्रोल पंप लेकर आए। मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ मुनीष चंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।