फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RTE: Applications will be accepted till 19 January, lottery will be held on 27 January

आरटीई : 19 जनवरी तक होंगे आवेदन, 27 को लॉटरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
RTE: Applications will be accepted till 19 January, lottery will be held on 27 January
हापुड़। राइट टू एजूकेशन (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 19 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। दूसरे चरण का पोर्टल इस अवधि तक खुलेगा, 24 जनवरी को लॉटरी के जरिये छात्रों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, पहले चरण में आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हुई थी, 19 दिसंबर तक 1984 छात्रों ने आवेदन किए थे। इनमें 1704 स्वीकृत हुए, 280 निरस्त कर दिए गए। विकास भवन में लॉटरी के जरिये 949 छात्रों का चयन हुआ, जबकि 1035 बच्चों को सीटें आवंटित नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


अब एक जनवरी से आरटीई का दूसरा चरण शुरू हो गया है, यह चरण एक जनवरी से 19 जनवरी 2025, तीसरा चरण एक फरवरी से 19 फरवरी 2025 और चौथा चरण एक मार्च से 19 मार्च 2025 तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण की लॉटरी 24 जनवरी 2025, तीसरे चरण की लॉटरी 24 फरवरी 2025 और चौथे चरण की लॉटरी 24 मार्च 2025 को निकाली जाएगी। मुख्य बात यह है कि इस बार नया सत्र शुरू होने से पहले ही गरीब छात्रों को कांवेंट स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।


--

-पोर्टल पर करें आवेदन-

आरटीई के तहत कांवेंट स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए छात्र 19 जनवरी तक आवेदन करें। स्कूलों में बची सीटों पर छात्रों को लॉटरी के जरिए प्रवेश मिलेगा।--रीतु तोमर, बीएसए।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed