फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Route will be diverted at six places from Brajghat to Ghaziabad border

Hapur News: ब्रजघाट से गाजियाबाद बॉर्डर तक छह स्थानों पर डायवर्ट रहेगा रूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Route will be diverted at six places from Brajghat to Ghaziabad border
हाईवे पर रूट डायवर्जन का पालन कराने को तैनात पुलिस, यातायात कर्मी। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ब्रजघाट से गाजियाबाद बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह स्थानों पर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दिया है। इसके तहत भारी मालवाहक वाहनों को ब्रजघाट गंगा पुल की ओर जाने से रोका जा रहा है। विभिन्न डायवर्जन प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल और अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सीओ ट्रैफिक राहुल यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन का ब्रजघाट गंगा पुल से गाजियाबाद बॉर्डर तक लगभग 55 किलोमीटर लंबे हाईवे को जाम मुक्त रखना है, ताकि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हापुड़ और अमरोहा की सीमा से ही मालवाहक वाहनों को हाईवे पर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अल्लाबख्शपुर ओवरब्रिज की एक साइड शुरू होने से भी राहत मिली है। इससे वाहनों की आवाजाही बेहतर ढंग से संचालित हो रही है और जाम की संभावना कम हुई है। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को छिजारसी टोल से धौलाना की ओर मोड़कर बुलंदशहर मार्ग से भेजा जा रहा है। इसके अलावा सोना पेट्रोल पंप से भी भारी यातायात को बुलंदशहर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैठ मोड़ से वाहनों को डहाकुटी मार्ग होते हुए बुलंदशहर भेजा जा रहा है। वहीं, गढ़ में स्याना चौपला फ्लाईओवर से वाहनों को स्याना की ओर तथा पलवाड़ा चेक पोस्ट से भी वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि गंगा भक्तों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिल सके और मेला क्षेत्र में यातायात सुचारु बना रहे।


डीएम एसपी ने देखीं सुरक्षा व्यवस्था
ब्रजघाट। आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम कविता मीना ने शनिवार को ब्रजघाट एवं आसपास के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले की तैयारियों का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ एसपी ज्ञानंजय सिंह भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों पर की जा रही बैरिकेडिंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। डीएम ने विशेष रूप से गंगा घाटों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखने, पर्याप्त संख्या में बैरिकेडिंग लगाने तथा भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed